अल्सरेटिव कोलाइटिस (Ulcerative colitis, IBD) इस बीमारी में बड़ी आंत में अल्सर बन जाते हैं जो लंबे समय तक रहते हैं I
लक्षण
इस बीमारी में खूनी दस्त होते हैं और motion जाने की बार-बार इच्छा होती है पेट दर्द रहता है और लैट्रिन से खून और म्यूकस आता हैI यह लक्षण लंबे समय तक चलते रहते हैं और मरीज पाइल्स की बीमारी समझ के Ignore कर देता हैI यह बीमारी क्वालिटी आफ लाइफ को खराब कर देती हैI थकान, भूख न लगना और वजन कम होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इस बीमारी में कोलोन कैंसर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं
कारण
यद्यपि अभी तक पूरी तरह से समझा नहीं जा सका है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि genetic और environmental factor अल्सरेटिव कोलाइटिस में भूमिका निभाते हैं। इस बीमारी में इम्यून सिस्टम डिस्टर्ब हो जाता है (Autoimmune disease)I
इलाज
UC के उपचार में आमतौर पर या तो दवा या सर्जरी शामिल होती है।
UC के उपचार में कई प्रकार की दवाएँ प्रभावी हो सकती हैं। आप जो दवा लेते हैं वह आपकी स्थिति की गंभीरता पर निर्भर करता है।