आंत्र गैस (फ़्लैटस) – आंतों में खाने के पाचन से सामान्य तौर गैस बनती ही है I यह पाचन का एक सामान्य हिस्सा है I कुछ गैस फ़्लैटस () के माध्यम से बाहर आ जाती है कुछ गैस फंस जाती है, जिससे असुविधा और दर्द होता है।
आंतों में गैस के कारण:
हवा निगलना:
बहुत जल्दी-जल्दी खाना या पीना, च्युइंग गम चबाना या धूम्रपान करने में अधिक हवा निगलना
किण्वन:
बड़ी आंतों में मौजूद बैक्टीरिया अपचित कार्बोहाइड्रेट को तोड़कर हाइड्रोजन, मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसें उत्पन्न करते हैं।
कुछ खाद्य पदार्थ:
कुछ खाद्य पदार्थ, जैसे बीन्स, ब्रोकोली और डेयरी उत्पाद, डाइट में फाइबर का ज्यादा उपयोग I
पाचन विकार:
चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम (आईबीएस), सीलिएक रोग (गेहूं से एलर्जी) या लैक्टोज Intolerance (दूध से एलर्जी) I
कब्ज़:
बड़ी आंत में मल ज्यादा समय तक पड़े रहने के कारण फर्मेंटेशन से गैस ज्यादा बनती है I
आंतों की गैस से राहत और रोकथाम:
आहार में परिवर्तन: एक बार में थोड़ा-थोड़ा खाना, खाना धीरे-धीरे खाना, भोजन को अच्छी तरह चबाना, गैस पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करना, धूम्रपान से बचना और नियमित व्यायाम करना, कम FODMAP वाली डाइट का उपयोग