आईबीएस एक लंबी चलने वाली बीमारी है जो आमतौर पर पेट दर्द के साथ कब्ज, दस्त या दोनों के कांबिनेशन से पैदा होती है
लक्षण:
- पेट में दर्द और ऐंठन, मल त्याग की आदतों में परिवर्तन, सूजन और गैस, पेट पूरी तरह से साफ न होने का एहसास होना, पेट साफ होने पर दर्द कम हो जाना
कारण:
यद्यपि IBS का सटीक कारण पूरी तरह से समझा नहीं जा सका है, यह कुछ कारण हो सकते हैं
ब्रेन गट एक्सेस डिस्टर्ब होना ब्रेन, तनाव और चिंता, पारिवारिक इतिहास, आंतों में इन्फेक्शन की हिस्ट्री होना
उपचार
- आहार में संशोधन: उत्तेजक खाद्य पदार्थों से बचना, कम FODMAP आहार का पालन करना, तथा फाइबर का सेवन बढ़ाना ,
- तनाव प्रबंधन: विश्राम व्यायाम, योग और ध्यान,
- नियमित व्यायाम
दवाएं: अपने डॉक्टर से पूछ कर ले