hepatitis

हेपेटाइटिस हेपा मतलब लीवर टाइटस मतलब इन्फेक्शन, लीवर के इंफेक्शन को हेपेटाइटिस बोलते हैं अगर लीवर में वायरस का इंफेक्शन होता है उसे वायरल हेपिटाइटिस बोलते हैंI

वायरल हेपेटाइटिस के मुख्य कारण वायरस A, B, C और E  होते हैंi हेपेटाइटिस A और E अक्सर Infected food and water से फैलता है, जबकि हेपेटाइटिस बी और सी Infected blood के संपर्क,  असुरक्षित यौन संबंध, इनफेक्टेड नीडल्स  share करना या संक्रमित माँ से बच्चे को जन्म से फैलता है।

हेपेटाइटिस दो तरह की होती है

Acute hepatitis (बीमारी की duration <6 महीना)– मुख्य लक्षण थकान, पेट में दर्द, मतली, उल्टी, भूख न लगना, गहरे रंग का मूत्र, पीला मल और पीलिया (त्वचा और आँखों का पीला पड़ना) I चारों वायरस Acute हेपिटाइटिस करते हैंI

Chronic hepatitis (बीमारी की duration >6 महीना )- लक्षण कई सालों तक दिखाई नहीं देते हैं, और जब दिखाई देते हैं तब लीवर खराब हो चुका होता हैI पेट में पानी भरना, पैरों में सूजन, दिमागी संतुलन बिगड़ना, उल्टी में खून आना, लैट्रिन काले रंग की होना, भूख न लगना, पीलिया और खुजली – यह सिरोसिस के लक्षण हैI हेपेटाइटिस B और C Chronic हेपिटाइटिस करते हैं

हेपेटाइटिस की रोकथाम

टीकाकरण: -हेपेटाइटिस A और B के टीके इन वायरस के खिलाफ सबसे प्रभावी बचाव हैं. ये टीके सभी उम्र के लोगों को दिए जा सकते हैंI

असुरक्षित यौन संबंध से बचने के लिए कंडोम का उपयोग करेंI सुइयों और इंजेक्शन का पुनः उपयोग न करेंI संक्रमित व्यक्ति की व्यक्तिगत वस्तुओं (रेजर, टूथब्रश, नेल क्लिपर) का उपयोग न करेंI

भोजन को छूने से पहले और शौचालय के उपयोग के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएंI

हेपेटाइटिस C और E के लिए कोई टीका नहीं हैI

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *