लीवर के. परमानेंट डैमेज को सिरोसिस कहते हैं I भारत में लिवर के मरीज बढ़ते जा रहे हैं बल्कि पश्चिमी देशों और चीन में लीवर की बीमारियां कम होती जा रही है I
कारण
अत्यधिक अल्कोहल का सेवन, हेपेटाइटिस बी और सी जैसे वायरल इनफेक्शन, फैटी लीवर ,शरीर में आयरन या कॉपर की मात्रा बढ़ जाना, ऑटोइम्यून लीवर की बीमारियां, लीवर की हैपेटिक vein में खून का थक्का जम जाना
लक्षण
शुरुआत में बीमारी के कोई लक्षण नहीं होते, लेकिन बाद में कमजोरी, आंखों में पीलापन, पेट में पानी भरना, बेहोशी जैसी स्थिति होना, पैरों में सूजन, भूख नहीं लगना, वजन कम होना, खाने की नली की नसें फूलना, खून की उल्टी होना या लैट्रिन में खून के लक्षण होते हैं
रोकथाम
बच्चों में हेपेटाइटिस A और B का और एडल्ट में हेपेटाइटिस B का वैक्सीनेशन करना चाहिए
खाना खाने से पहले हाथ साबुन से साफ करें I
मोटापा ना होने दें वजन कम करें I
शुगर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल रखें I
अल्कोहल ना ले I
उपचार
अपने डॉक्टर से सलाह लें