intestinal gas (flatus)

आंत्र गैस (फ़्लैटस) – आंतों में खाने के पाचन से सामान्य तौर गैस बनती ही है I यह पाचन का एक सामान्य हिस्सा है I कुछ गैस फ़्लैटस () के माध्यम से बाहर आ जाती है कुछ गैस फंस जाती है, जिससे असुविधा और दर्द होता है।

आंतों में गैस के कारण:   

हवा निगलना:

बहुत जल्दी-जल्दी खाना या पीना, च्युइंग गम चबाना या धूम्रपान करने  में अधिक हवा निगलना

किण्वन:

बड़ी आंतों में मौजूद बैक्टीरिया अपचित कार्बोहाइड्रेट को तोड़कर हाइड्रोजन, मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसें उत्पन्न करते हैं।

कुछ खाद्य पदार्थ:

कुछ खाद्य पदार्थ, जैसे बीन्स, ब्रोकोली और डेयरी उत्पाद, डाइट में फाइबर का ज्यादा उपयोग I

पाचन विकार:

चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम (आईबीएस), सीलिएक रोग (गेहूं से एलर्जी) या लैक्टोज Intolerance (दूध से एलर्जी) I

कब्ज़:

बड़ी आंत में मल ज्यादा समय तक पड़े रहने के कारण फर्मेंटेशन से गैस ज्यादा बनती है I

आंतों की गैस से राहत और रोकथाम:   

आहार में परिवर्तन:  एक बार में थोड़ा-थोड़ा खाना, खाना धीरे-धीरे खाना, भोजन को अच्छी तरह चबाना,  गैस पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करना,  धूम्रपान से बचना और नियमित व्यायाम करना, कम FODMAP वाली डाइट का उपयोग

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *